Search This Blog

Powered By Blogger

Translate

Saturday, 23 April 2016

Wireless Network Watcher.आप के WI-FI का इस्तेमाल कोई और तो नहीं कर रहा है !



आज कल ज़यादातर लोग WI-FI का इस्तेमाल अपने घरो और दुकानों में करने लगे हैं ! WI-FI के द्वारा इन्टरनेट का इस्तेमाल करने से ये लाभ है की एक साथ कई उपकरण WI-FI के साथ जुड़ के इन्टरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं! WI-FI कनेक्शन को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड सेट किया जाता है ! 
लेकिन किसी वजह से कोई दूसरा व्यक्ति आप के WI-FIमोडम का पासवर्ड जान ले तो ये बहुत खतरनाक होगा आप के लिए क्यों की वो आदमी बिना आप के जानकारी के आप के इन्टरनेट का इस्तेमाल करता रहेगा!
तो अगर आप के घर या दूकान में WI-FI लगा है तो आप कैसे पता करेंगे की आप के अलावा कोई और तो इसका इस्तेमाल नहीं करता है ?
एक सॉफ्टवेर है जिसके द्वारा आप अपनी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं !Wireless Network Watcher नाम का एक छोटा टूल है जिसके द्वारा आप ये जान सकते हैं की आप के WI-FI का इस्तेमाल कौन कौन कर रहा है या कितने उपकरणों में हो रहा है !


Wireless Network Watcher को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Whatsapp के डिलीट हुवे मैसेज या कन्वर्सेशन को दुबारा प्राप्त करने का तरीका !

अगर आप वॉट्सऐप से डिलीट किये गए अपने किसी सन्देश को दुबारा देखना चाहते हैं तो ये बहुत ही आसन है, वॉट्सऐप इस्तेमाल कर रहे ज्यादातर यूजर्स शायद यह बात नहीं जानते होंगे कि रोजाना सुबह 4 बजे वॉट्सऐप आपके सभी चैट का बैकअप लेता है। यानी आपसे कोई पिछला मैसेज या कन्वर्सेशन डिलीट हो गया है, तो आप उसको दुबारा प्राप्त कर सकते हैं !

डिलीट हुवे मैसेज या कन्वर्सेशन को दुबारा प्राप्त करने का तरीका ! 

सब से पहले वॉट्सऐप को अपने मोबाइल में से अनइन्स्टॉल करें, इसके बाद प्ले स्टोर से वॉट्सऐप को दोबारा डाउनलोड कर के इन्स्टॉल करें ,इन्स्टॉल की प्रोसेस के बाद ये आपसे पुराने मैसेज री-स्टोर करने के लिए पूछेगा यहाँ आप को yes पर क्लिक करना हैं इसके बाद पुराने मैसेज वापस आ जाएंगे। 


     

वॉट्सऐप सुबह चार बजे आपके मैसेज का बैकअप लेता है, ये डिफॉल्ट सेटिंग होती है। अगर आप चाहे तो इसको अपने सुविधा अनुसार बदल सकते हैं !


एंड्रॉयड फोन में ऐसे छुपाए फाइल-फोल्डर !

आज हम आपको बताते हैं कि बिना किसी अतिरिक्त एप के अपने महत्तवपूर्ण फाइल-फोल्डर को एंड्राइड मोबाइल में कैसे छुपा सकते हैं!




 सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन के मेन्यू में जाकर फाइल मैनेजर को ओपेन करें ,यहां आप एसडी कार्ड या इंटरनल स्टोरेज में जहां फाइल को हाइड करना चाहते हैं एक फोल्डर बनाएं ! फोल्डर बनाने का ऑप्शन उपर दाईं ओर सेटिंग में मिलेगा ,न्यू फोल्डर पर क्लिक करते ही फोल्डर का नाम देने का ऑप्शन आएगा वहां आप नाम से पहले डॉट ‘.’ का उपयोग करें और ओके कर दें,फोल्डर बनते ही यह फाइल हाइड हो जाएगी! 

इस फोल्डर को दुबारा देखने के लिए फाइल मैनेजर में फिर से सेटिंग में जाएं जहां हाइड सिस्टम फाइल्स ऑप्शन को डिसलेक्ट कर दे अब फाइल मैनेजर में यह फोल्डर दिखाई देने लेगेगा!